यह वेबसाइट का पहला नमूना है — उत्पाद, मूल्य और बैच कोड उदाहरण के लिए हैं।

आराजीलाइन ब्लॉक, वाराणसी · महिलाओं का अपना ब्रांड

खेत आराजीलाइन का, स्वाद काशी का — सीधे आपके घर तक।

आराजीलाइन की उद्यमी दीदियों, उत्पादक समूहों और किसान उत्पादक कंपनी के बनाए उत्पाद — एक ही ब्रांड, एक ही जगह। हर पैक जाँचा हुआ, हर पैक पर बनाने वाले का नाम।

  • घर-परिवार
  • मंदिर और तीर्थयात्री
  • होटल, रेस्तरां और ठेले
  • ऑनलाइन और क्विक कॉमर्स
आराजीलाइन हाट

संपूर्णा चावल

5 किग्रा

निर्माता
महिला उत्पादक समूह, आराजीलाइन
विपणनकर्ता
वाराणसी प्रगति प्रेरणा प्रोड्यूसर कंपनी
बैच कोड
SA-2609-014
सामने ब्रांड का भरोसा, पीछे बनाने वाली दीदी की पहचान।

हमारी दुकान

आराजीलाइन के उत्पाद

अनाज से अचार तक, मशरूम से पूजा सामग्री तक — सब कुछ यहीं के खेतों और घरों से।

सभी उत्पाद देखें
  • अनाज
  • सब्ज़ी
  • मशरूम
  • अचार-मसाले
  • पूपूजा और उपहार
  • खेखेती के लिए

कौन बनाता है

तीन हाथ, एक पहचान

ब्रांड महिलाओं की अपनी किसान उत्पादक कंपनी का है। बनाने वाले सब स्वयं सहायता समूहों से जुड़े हैं — और हर पैक के पीछे उनका नाम लिखा होता है।

  1. 1

    उद्यमी दीदी

    समूह की वे महिलाएँ जो अपना छोटा उद्यम चलाती हैं — अचार, मसाले, पूजा सामग्री और बहुत कुछ।

  2. 2

    उत्पादक समूह

    गाँव की महिला किसानों के 51 समूह — मिलकर उगाते हैं, छाँटते हैं और एक साथ बेचते हैं।

  3. 3

    किसान उत्पादक कंपनी

    वाराणसी प्रगति प्रेरणा प्रोड्यूसर कंपनी — जाँच, पैकिंग, बिक्री और पूरे ब्रांड की ज़िम्मेदारी।

गुणवत्ता का भरोसा

जो जाँच में खरा, वही पैक में भरा

ब्रांडेड पैक सिर्फ़ किसान उत्पादक कंपनी देती है — और सिर्फ़ उसी को, जिसका माल तय मानक पर खरा उतरे। इसलिए हर पैक पर आप भरोसा कर सकते हैं।

  • हर उत्पाद का तय मानक
  • हर पैक पर बैच कोड
  • नमूनों की नियमित जाँच

ब्रांड के पीछे

वाराणसी प्रगति प्रेरणा प्रोड्यूसर कंपनी

आराजीलाइन ब्लॉक की किसान उत्पादक कंपनी, जो कंपनी अधिनियम 2013 के तहत पंजीकृत है। वाराणसी शहर से केवल 18 किलोमीटर दूर — यानी खेत से आपकी थाली तक का रास्ता बहुत छोटा।

शेयरधारक किसान
1,238
महिला उत्पादक समूह
51
कृषि उद्यमी
25
सेवा केंद्र
5